हिमाचल दस्तक। पधर
चौहारघाटी की धमच्याण पंचायत में तूफान ने जमकर कहर बरपाया। तूफान के चलते एक विशालकाय पेड़ रिहायशी मकान पर गिर गया, जिससे मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार यह मकान दो परिवारों का था। घटना के दौरान सभी सदस्य घर पर थे। गनीमत यह रही कि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। पंचायत प्रधान रोशन लाल तथा हलका पटवारी नागेश्वर ठाकुर ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है