हिमाचल दस्तक। सुंदरनगर
सुंदरनगर में रविवार को सुकेत व्यापार मंडल का गठन किया गया। इसमें की कृष्ण चंद उर्फ मिंटू को प्रधान, नरेश धीमान व रोहित कौशल को उपप्रधान तथा रतन सिंह को सह सचिव सर्वसम्मति से चुना गया।
सुकेत व्यापार मंडल सुंदरनगर कार्यकारिणी का गठन विधिवत रूप से किया गया। हिमाचल प्रदेश व्यपार मंडल के अध्यक्ष सुमेश कुमार शर्मा का सुकेत व्यापार मंडल को मार्गदर्शन करने पर संयोजक सुरेश कौशल ने धन्यवाद करते हुए कहा कि जल्द ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।