नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने सिनेमा को कई टॉप फिल्में दी हैं। वहीं बड़े पर्दे पर एक ऐसी हसीना भी थी, जिन्होंने 2500 फिल्मों में काम किया था। दरअसल एक्ट्रेस सुकुमारी का करियर एक-दो नहीं बल्कि पूरे 6 दशक तक चला। सुकुमारी ने 6 अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में एक्टिंग की है और खूब नाम कमाया है। इतना ही नहीं बल्कि अभिनेत्री सुकुमारी इंडस्ट्री की सबसे बिजी एक्ट्रेसेस में आती थीं।

10 साल की उम्र में डेब्यू
सुकुमारी की बात करें तो उनका जन्म 6 अक्तूबर, 1940 को तिरुवनंतपुरम में हुआ था। उन्होंने बेहद कम उम्र में ही एक्टिंग और क्लासिकल डांस शुरू कर दिया था। सुकुमारी ने 10 साल की उम्र में साल 1951 की तमिल फिल्म ‘ओरु इरावुÓ से डेब्यू किया था।
भारतीय सिनेमा की बिजी एक्ट्रेस
सुकुमारी लगातार फिल्में करती गई और देखते ही देखते भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हो गई। सुकुमारी ने मलयालम सिनेमा से लेकर तमिल, तेलुगु, हिंदी, ओडिया और बंगाली फिल्मों तक अपना जलवा दिखाया।
सुकुमारी को मिले कई अवॉर्ड
सुकुमारी हमेशा ही अपने मजबूत, तेज-तर्रार और एक्सप्रेसिव किरदारों के लिए जानी जाती थीं। साल 2003 में सुकुमारी को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान दिया गया था। सुकुमारी ने इसके अलावा भी कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।
सुकुमारी का 2013 में हुआ था निधन
बता दें कि सुकुमारी को तमिलनाडु सरकार का कलैमामणि अवॉर्ड और केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस भी मिल चुका था। साल 2013 में सुकुमारी का निधन हो गया था। अगर कोई भी उनकी 2500 फिल्मों को देखना चाहता है, तो इसके लिए 6 साल से भी ज्यादा का समय लगेगा।









