हिमाचल दस्तक। सुंदरनगर
भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सुरेश कश्यप को युवा मोर्चा संगठनात्मक जिला सुंदरनगर ने बधाई दी है। जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अमी चंद ने कहा कि सुरेश कश्यप की ताजपोशी के लिए युवा मोर्चा जिला सुंदरनगर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।
उन्होंने कहा कि पहली बार भाजपा को एक पूर्व सैनिक व अनुसूचित जाति वर्ग से संबंध रखने वाले सुरेश कश्यप को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है, जो कि गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यह केवल भाजपा में ही संभव है। इस मौके पर सभी जिला पदाधिकारियों व सभी मंडल अध्यक्षों ने सुरेश कश्यप को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।