विजय शर्मा। सुंदरनगर
सुंदरनगर के आकाश सेन को भाजपा के संगठनात्मक जिला सुंदरनगर में चुनाव प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आकाश सेन की नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
अपनी नियुक्ति पर आकाश सेन ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुरेश कश्यप, भाजपा महामंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी विधायक राकेश जम्वाल, चुनाव प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र रोकटा, जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप ठाकुर व महामंत्री ओम प्रकाश नाइक का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उस पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। आकाश सेन ने बताया कि वह जल्द ही पार्टी नेतृत्व से चर्चा के बाद जिला व मंडल कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे।