रोशन लाल शर्मा। सुंदरनगर
भाजपा मंडल सुंदरनगर के कार्यकर्ताओं ने रविवार को रेस्ट हाउस चौक पर चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर राष्ट्रपति शी. जिनपिंग का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने गलवान घाटी में चीन के सैनिकों द्वारा धोखे से भारतीय जवानों पर किए हमले के खिलाफ रोष प्रकट किया।
कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में चीन निर्मित सामान का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री ओमप्रकाश नायक ने कहा कि चीन के सैनिकों ने धोखे से भारत के 20 वीर जवानों को मारा है। भारत की सेना चीन से काफी मजबूत है। चीन को मुंंह को खानी पड़ेगी। इस मौके पर मंडल महामंत्री जितेंद्र शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष धर्मपाल अवस्थी, कार्यालय मंत्री परसराम, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र भारद्वाज, युवा मोर्चा मंडलाध्यक्ष हरीश, नगर परिषद पार्षद अजय शर्मा, गौरव धीमान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।