हिमाचल दस्तक ब्यूरो। सुंदरनगर
सुकेत वन मंडल के अधीन सुकेत वन परिक्षेत्र की ग्राम पंचायत बायला के रोपड़ी वार्ड में जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी द्वारा पोषित हिमाचल प्रदेश वन पारिस्थितिकी तंत्र प्रबंधन एवं आजीविका सुधार परियोजना के समीक्षा मिशन का आयोजन किया गया। इसमें चीफ डिवेलपमेंट स्पेशलिस्ट विनीत सहाय सरीन ने विशेष रूप से शिरकत की।
इसमें परियोजना के अंतर्गत हुए विकास कार्यों की चर्चा की गई। उन्होंने कांगू वन परिक्षेत्र के अधीन निर्मित जाईका नर्सरी भवाना का दौरा किया और वन ग्रामीण विकास समिति रोपड़ी के अंतर्गत गठित लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह को परियोजना के माध्यम से प्रदान की गई एलोवेरा का निरीक्षण किया।
इस कार्यक्रम में वन ग्रामीण विकास समिति रोपड़ी के लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह ने आचार, वन ग्रामीण विकास समिति वह के मुरारी देवी स्वयं सहायता समूह, वन ग्रामीण विकास समिति गोभरता के रिद्धि-सिद्धि स्वयं सहायता समूह, वन ग्रामीण विकास समिति कथोगन के जोगनी माता स्वयं सहायता समूह ने मशरूम और वन ग्रामीण विकास समिति गोभरता के जगतम्बा स्वयं सहायता समूह ने पनीर के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। इसमें सभी स्वयं सहायता समूहों ने परियोजना से हुए फायदों के बारे में बताया। सभी अधिकारियों ने वन मंडल के अधीन हो रहे विकास कार्यों को सराहा।
इस अवसर पर मुख्य परियोजना निदेशक नागेश गुलेरिया, निदेशक, जड़ी बूटी सेल आरसी कंग, अतिरिक्त परियोजना निदेशक, संगीता महला, वन मंडलाधिकारी सुकेत सुभाष पराशर, रिटायर्ड वन मंडलाधिकारी, वीपी पठानिया, विषयवाद विशेषज्ञ विजय कुमार, सुकेत वन परिक्षेत्र कार्यकारिणी अधिकारी वीरेंद्र ठाकुर, वनरक्षक जगरनाथ, खेम चंद, विपिन कुमार, फील्ड टेक्निकल यूनिट को-ऑर्डिनेटर नेटर सुनीता देवी, किरन माला व प्रधान ग्राम पंचायत बायला, देश राज, वार्ड मेंबर संजू कुमार उपस्थित रहे।