धर्मशाला: वरिष्ठ भाजपा नेता और हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने शनिवार को कहा कि राम जन्मभूमि मामले पर उच्चतम न्यायालय का निर्णय पूरे भारत की सामूहिक विजय है।
उन्होंने कहा कि न्यायालय ने अपने ऐतिहासिक फैसले से पूरे भारत के साथ न्याय किया है। उन्होंने कहा, हिमाचल और विशेषकर पालमपुर के लोग फैसले से बहुत खुश हैं क्योंकि तीस वर्ष पहले पालमपुर में ही भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति ने अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनाने का प्रस्ताव पारित किया था।