बिहार पुलिस की 4 सदस्यीय टीम के हाथ एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में कई ठोस सबूत हाथ लगे हैं। बिहार पुलिस ने दावा किया है कि वह रिया चक्रवर्ती से परेशान हो चुके थे। इस वजह से वह मुंबई में सब कुछ छोड़कर हिमाचल में सेटल होना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने तैयारियां भी कर ली थीं। सुशांत सिंह रिया से परेशान होकर अपनी बहन के पास चंडीगढ़ गए थे। जहां वे अपनी बहन के पास 20 से 24 जनवरी तक रहे।
बिहार पुलिस की जांच में सामने आया है कि रिया सुशांत को परिवार से दूर रखती थी। कॉल डिटेल से पता चला है कि जब सुशांत अपनी बहन के पास थे तब रिया ने उनको पांच दिन में करीब 25 बार फोन कर मुंबई लौटने का दवाब बनाया था। सुशांत ने रिया से परेशान होकर अपने परिवार से भी मदद की गुहार लगाई थी। गौर हो, सुशांत के आत्महत्या करने के लिए बॉलीवुड में नेपोटिज्म को जिम्मेवार बताया जा रहा था लेकिन सुशांत के पिता के द्वारा उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाए जाने के बाद मामले में अलग मोड़ आ गया है।