राजेंद्र ठाकुर। स्वारघाट
राष्ट्रीय उच्च मार्ग-205 चंडीगढ़ -मनाली पर वीरवार सुबह एक बल्कर पलटने से चालक घायल हो गया। यह बल्कर बिलासपुर की तरफ जा रहा था कि बनेर के पास यह हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार चालक दर्शन सिंह बल्कर (एचपी 69-1259) को लेकर जब हाईवे से बिलासपुर की ओर जा रहा था तो शिव मंदिर बनेर के पास पहुंचने पर बल्कर अनियंत्रित हो गया।
बल्कर पर से नियंत्रण खो देने से बल्कर ढांक से टकराकर सड़क किनारे पलट गया। घटना की सूचना मिलने पर आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से घायल चालक 58 वर्षीय दर्शन सिंह निवासी मोगा (पंजाब) को पीएचसी स्वारघाट में उपचार दिया गया।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी नयनादेवी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा इस बाबत घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की छानबीन की जा रही है।