हिमाचल दस्तक। स्वारघाट
राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट के समीप पंजपीरी में एक अनियंत्रित कैंटर पहले पहाड़ी से टकराया और उसके बाद बीच सड़क पर अटक गया। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसका प्राथमिक उपचार निजी चिकित्सक के पास करवाया गया।
जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात एक कैंटर ईंटें लेकर बिलासपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही पंजपीरी स्थान पर यह कैंटर पहुंचा, वहां ज्यादा उतराई होने के कारण ये अनियंत्रित हो गया।
अनियंत्रितहोने के बाद ये कैंटर पहले पहाड़ी से टकराया और उसके बाद बीच सड़क पर अटक गया। इस घटना में कैंटर चालक को चोटें आई हैं। इस घटना के बाद सड़क मार्ग के दोनों तरफ लंबा जाम लगा गया, जो सुबह करीब 9 बजे तक धीरे-धीरे चलता रहा।
जाम की वजह से लोगों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना स्वारघाट पुलिस के जवान तथा गृहरक्षक के जवान मौके पर पहुंचे, जिन्होंने रातभर जाम को खुलवाने तथा यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए भरसक प्रयास किए, लेकिन वीकेंड की छुट्टियों के चलते वाहनों की ज्यादा आवाजाही के चलते जाम की समस्या का सामना करना पड़ा।