Wednesday, May 20, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home हिमाचल काँगड़ा

धर्मशाला में तेज हैं ‘स्याणे’, फंस गए ‘न्याणे’

surinder thakur by surinder thakur
October 5, 2019
in काँगड़ा, हिमाचल
0
Trapped' Nyane
0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

क्या जंग में उतरे उम्मीदवारों के होंगे वारे-न्यारे, उठे सवाल-बवाल

उदयबीर पठानिया: धर्मशाला उपचुनाव में भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों की जीत-हार की चर्चाएं नहीं हैं जितनी चर्चाएं इनकी बेचारगी की हैं। सियासत में उतरी भाजपा-कांग्रेस के खाते से उतरी नन्ही जानों यानी विशाल नैहरिया और विजय इंद्र कर्ण ने शायद सोचा भी नहीं होगा कि उन्हें इतनी आफतों से जूझना पड़ेगा। आम आदमी भी यह निचोड़ निकाल कर निढाल बैठ गया है कि अगर मुकाबला इन्हीं 2नवजात सियासी शिशुओं में रहा तो वही जीतेगा, जिस पर पुराने नेताओं को सयानापन कम असर करेगा। दरअसल, इसकी अनेक वजहें हैं।

पहली मूल जड़ यह है कि क्या पुराने नेता आसानी से इनका बतौर एमएलए नामकरण होने देंगे? या फिर आजाद राकेश चौधरी को कोई ऐसा बल मिल जाएगा, जिससे वह विधानसभा का दरवाजा खोल लेंगे? भाजपा-कांग्रेस इन खबरों से परेशान हैं कि कहीं चौधरी भाई की सियासी चौधराहट से उनको नुकसान न हो जाए? कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सुधीर शर्मा तो मैदान से ही गायब हो गए हैं। कांग्रेस की हालत यह है कि न तो इनको आज तक पार्टी-संगठन का कंप्यूरराइज्ड रिकॉर्ड शर्मा ने थमाया है और न ही अपना हाथ। कांग्रेसी जमात के बड़े-बड़े नेता मैदान में उतर तो आए हैं, मगर उतरे हुए चेहरों के साथ।

Related posts

ट्रांसफर याचिका मामले में हाईकोर्ट ने सरकार के खिलाफ लिया कड़ा संज्ञान

ट्रांसफर याचिका मामले में हाईकोर्ट ने सरकार के खिलाफ लिया कड़ा संज्ञान

May 19, 2026
सोलन मंडी में मटर का कारोबार 5 करोड़ के पार, अब तक 13,265 क्विंटल रही आवक

सोलन मंडी में मटर का कारोबार 5 करोड़ के पार, अब तक 13,265 क्विंटल रही आवक

May 19, 2026

किसी में इतना दम नहीं है कि वह सुधीर शर्मा से बात करके उनका सहयोग तो दूर की बात, डाटा भी मांग सके। लिहाजा, सुधीर की लिहाज की आस में बैठे कांग्रेसियों को कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही। हैरानी की बात यह है कि कुछ रोज धर्मशाला में बैठकर सुधीर के परम मित्र रहे नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री वापस लौट गए हैं। इनके साथ भी कोई सियासी मित्रता शर्मा ने नहीं निभाई। अब उनकी जगह प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने ले ली है।

अब तो यह चांस भी खत्म हो गए हैं कि सुधीर उनकी कोई मदद करेंगे। वजह यह है कि चुनाव से पहले सुधीर के पॉलिटिकल गन प्वाइंट पर राठौर ही आए थे। सियासी माहिर भी यह मान रहे हैं कि जिस तरह से माहौल बन रहा है और बना हुआ है, उससे कांग्रेस का आराम से कुछ भी बनता नजर नहीं आ रहा। जो पॉलिटिकल मैन-पॉवर, हेल्प का फ्यूल कांग्रेस को चाहिए, उस पेट्रोल पंप की चाबियां सुधीर के पास हैं। ऐसे में कांग्रेसी चुनावी रथ के चक्के जाम हुए पड़े हैं।

हल्का सा धक्का अगर लग भी रहा है तो भी पहिया अलगाव और सियासी चाहतों के गड्ढे से बाहर नहीं निकल पा रहा है।कमोबेश यही हालत भाजपा की भी है। हार्ड कोर जमीनी वोट बैंक किशन कपूर के दीदार के बिना अपने वोट का कोई जिक्र न करके सबको फिक्र में डाले हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के हुक्म के मुताबिक गांधी यात्रा पर निकलने जा रहे कपूर ने भाजपा को और मजबूर कर दिया है। संगठन की चाहत है कि कपूर साहब धर्मशाला के चप्पे-चप्पे में वोट यात्रा करें और दिल को दरिया बना कर वोटों के समंदर को पार्टी की तरफ लाएं। पर मोदी के गांधी यात्रा के रूट चार्ट ने कपूर को भी कंस्टीच्युअंसी से बाहर का रास्ता बना कर दे दिया है।

कोई रोके-टोके भी तो कैसे? रोकते हैं तो यह मोदी हुक्म से बेअदबी होगी। रोक भी लें तो यह डर सता रहा है कि बतौर संगठन उनकी पॉलिटिकल वैल्यू कम होने का मैसेज जाएगा। यही संदेश जाएगा कि क्या कपूर ही सर्वोपरि, सर्व शक्तिमान हैं, जिनके बिना यह सीट निकालने में सब हेल्पलेस हैं? सत्तारूढ़ भाजपा के लिए धर्मशाला के पहाड़ों में एक तरफ कुआं तो दूसरी तरफ खाई नजर आ रही है। हाय-तौबा का माहौल बन गया है। किसी भी मुख से आह तक नहीं निकल रही।

बस, दर्द दबाकर रखने में ही भलाई समझी जा रही है। भाजपा-कांग्रेस की अपने स्यानों से दूरियों के बीच में भाजपा के खाते से आजाद उम्मीदवार राकेश चौधरी के चर्चे बिना किसी खर्चे के हो रहे हैं। भाजपा सरकार के मंत्री भी अभियान को मजबूती से आगे नहीं सरका पा रहे। सरक-सरक कर सब हिल तो रहे हैं, पर आगे नहीं बढ़ रहे।

दो पूर्व सीएम गायब मौजूदा से आस

सत्ता की ठसक से लबरेज भाजपा में कसक भी कम नहीं है। अभी तक न कांगड़ा के पालमपुर से पंडित शांता कुमार ने धर्मशाला पहुंच कर कोई गुर मंत्र दिया है और न ही समीरपुर से प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने धर्मशाला में कोई लेक्चर दिया है। बस उम्मीदें मौजूदा सीएम जयराम ठाकुर पर टिकी हुई हैं। क्या पता जय-जयकार हो जाए।

कांग्रेस भाजपा का साझा डर शाहपुर को

मजे की बात यह है कि सियासत के मंझे हुए खिलाडिय़ों की हर चाल को आम आदमी भी चटखारे लेकर सुना रहा है। शोर यह मचा हुआ कि धर्मशाला के भाजपा-कांग्रेस के दोनों उम्मीदवारों की मूल जड़ें शाहपुर में हैं। शाहपुर के नेताओं को यह डर है कि कल को कहीं ये शाहपुर का रुख न कर लें। ऐसे में कोशिशें यही हैं कि यह अगर धर्मशाला में ही निपट जाएं, तो बेहतर होगा।

जंग 2022 की है

हैरानी की बात यह है कि सियायतदानों की कथित चालों का जनता ही बखान कर रही है। लोगों का कहना है कि युवा उम्मीदवारों को पटकनी देने की चाहतें इसी वजह से हैं कि यह 2019 में तबाह हों तो 2022 में इनको पुन: आबाद होने का मौका मिलेगा।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: by-electionDharmshalakangrasyane-sharp-in-dharamshala
Previous Post

हिंदी में भाषण देकर कला देवी ने यूएनओ में रचा इतिहास

Next Post

बिना स्टार प्रचारकों के फील्ड में उतरी कांग्रेस

Next Post
Congress entered the field

बिना स्टार प्रचारकों के फील्ड में उतरी कांग्रेस

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

पीले दांतों को कहें अलविदा, अपनाएं ये प्राकृतिक तरीके

6 months ago
Annual Prize Distribution Function organized at Government Senior Secondary School, Kathog

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कथोग में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित 

6 years ago
अब डिजिटल होगा रेवेन्यू डिपार्टमेंट, केस और अपीलों के लिए नहीं भटकना पड़ेगा इधर-उधर

अब डिजिटल होगा रेवेन्यू डिपार्टमेंट, केस और अपीलों के लिए नहीं भटकना पड़ेगा इधर-उधर

9 months ago
नूरपुर में मास्क न पहनने वालों पर प्रशासन हुआ सख्त, काटे चालान

नूरपुर में मास्क न पहनने वालों पर प्रशासन हुआ सख्त, काटे चालान

5 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Depot Dharamshala Hamirpur Himachal himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news himachal news HimachalNews Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Movies Nahan Patients police investigation Politics River Shimla Sirmour solan Sukhvinder sukhu Train Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • बब्बर खालसा इंटरनेशनल समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो गुर्गे अमृतसर में गिरफ्तार, दो हैंड ग्रेनेड बरामद
    • ट्रांसफर याचिका मामले में हाईकोर्ट ने सरकार के खिलाफ लिया कड़ा संज्ञान
    • सोलन मंडी में मटर का कारोबार 5 करोड़ के पार, अब तक 13,265 क्विंटल रही आवक

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    बब्बर खालसा इंटरनेशनल समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो गुर्गे अमृतसर में गिरफ्तार, दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    बब्बर खालसा इंटरनेशनल समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो गुर्गे अमृतसर में गिरफ्तार, दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    May 19, 2026
    ट्रांसफर याचिका मामले में हाईकोर्ट ने सरकार के खिलाफ लिया कड़ा संज्ञान

    ट्रांसफर याचिका मामले में हाईकोर्ट ने सरकार के खिलाफ लिया कड़ा संज्ञान

    May 19, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In