हिमाचल दस्तक ब्यूरो धर्मशाला/गगल
दुनिया के सबसे सुंदर क्रिकेट स्टेडियमों में से एक धर्मशाला में होने जा रहे टी-20 क्रिकेट मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है। लंबे अरसे के बाद धर्मशाला में टी-ट्वेंटी मैच होने जा रहे हैं। 26 और 27 फरवरी को खेले जाने वाले टी-20 मुकाबलों के लिए भारत और श्रीलंका की टीमें धर्मशाला पहुंच चुकी हैं। दोनों टीमें कांगड़ा एयरपोट से सीधे होटल पहुंचाई गईं। एचपीसीए के निदेशक संजय शर्मा ने बताया कि दोनों टीमों और अधिकारियों को बीसीसीआई की गाइडलाइन के मुताबिक बायो बबल में रखा गया है ताकि उन्हें कोरोना के संक्रमण से बचाया जा सके।
अब तक खेले गए टी-20 मैच
1. 2 अक्तूबर, 2015 भारत vs दक्षिण अफ्रीका
2. 9 मार्च, 2016 बांग्लादेश vs नीदरलैंड
3. 9 मार्च, 2016 आयरलैंड vs ओमान
4. 11 मार्च 2016 बांग्लादेश vs आयरलैंड
5. 11 मार्च 2016 नीदरलैंड vs ओमान
6. 13 मार्च 2016 बंगलादेश vs ओमान
7. 13 मार्च 2016 आयरलैंड vs नीदरलैंड
8. 18 मार्च 2016 ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड
9. 15 सितंबर 2019 भारत vs द. अफ्रीका (मैच रद)
10. 12 मार्च 2020 भारत vs द. अफ्रीका (मैच रद)
१1. 22 मार्च, 2016 भारत vs इंग्लैंड
१2. 24 मार्च, 2016 इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज








