ऊना:
हिमालच भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि दिल्ली में अफरा-तफरी का माहौल कुछ ताकतों ने बनाया है। सत्ती ने कहा कि देश व प्रदेश के कांग्रेसी लीडर दिल्ली की घटना को बीजेपी के साथ जोड़ रहे हैं, जो कि जनता को गुमराह करने का प्रयास है।
उन्होंने कहा कि अगर देश को गद्दारों को देश से खिलाफ बात कही गई है, तो इससे किसी को क्या तकलीफ है। ऊना में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सत्ती ने कहा कि देश में दो तरह का व्यवहार भाजपा कतई सहन नहीं करेगी। जो गलत है, वो गलत ही है और जो सही है, उसके साथ सभी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता को गुमराह करना छोड़े। कांग्रेस देश को तोडऩे का काम कर रही है। एक वर्ग के हाथ में देश को बंधक नहीं बनेगा। सत्ती ने कहा कि घुसपैठियों को लेकर कांग्रेस चुप्प रहती है, कारण वो उन्हें वोट बैंक मानती है। दिल्ली में एक नौजवान तमांचा लेकर सड़को पर क्यों उतर आया, इसके लिए आज हमें सभी को सोचना चाहिए।
उधर, सत्ती ने मोदी सरकार के बजट को संतुलित करार दिया। सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट ऐतिहासिक है। यह बजट हर क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट हर दृष्टि से देश को आगे ले जाने वाला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बेहतर नीतियों के साथ इस बजट को तैयार करवाया है और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेहतर बजट प्रस्तुत किया है। सत्ती ने कहा कि यह बजट कर्मचारी, किसान, व्यापारी व युवा वर्ग का कल्याण करेगा और देश को आगे बढ़ाएगा। सत्ती ने कहा कि रेलवे आज के समय की जरूरत है।
हिमाचल में रेलवे नेटवर्क का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि बजट में रेलवे के लिए भरपूर पैसा दिया गया है। हिमाचल के चारों केंद्रीय लोकसभा के सदस्य व राज्यसभा सदस्य, जो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष है, इनके माध्यम से हिमाचल में रेल नेटवर्क को आगे बढ़ाने में पैसा मिलेगा। उन्होंने कहा कि बजट में हर चीज पर विस्तार से चर्चा नहीं होती, जो पैसा मंजूर हुआ है, उसी के माध्यम से राज्यों के लिए पैसा मिलता है। हिमाचल के हिस्से का पैसा जरूर मिलेगा, जिससे रेल नेटवर्क को आगे बढ़ाया जाएगा।
सीएम के दिल्ली दौरे पर कांग्रेस पार्टी की हायतौबा बेकार
सत्ती ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में है, जो कि पार्टी का काम है। दिल्ली में सीएम के साथ-साथ मंत्री व कार्यकर्ता भी गए हुए हैं, लेकिन प्रदेश में सरकार का काम सुचारू रूप से चल रहा है। कांग्रेस को सिर्फ शोर डालने की आदत है, ऐसे में कांग्रेस से की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता। उनकी हाय तौबा बेकार जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहित अन्य भी 6 फरवरी को वापस आएंगे और प्रदेश के विकास के लिए लगेंगे।