हिमाचल दस्तक। ऊना
राजकीय महाविद्यालय ऊना की तृतीय वर्ष की छात्रा तमन्ना पुरी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कॉमर्स संकाय में छठा स्थान प्राप्त किया है।
इस उपलब्धि के लिए तमन्ना ने अपने अध्यापकों, परिजनों व कॉलेज प्रशासन को श्रेय दिया है। तमन्ना पुरी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी विशेष रूचि रखती हैं।
उनके पिता योगेंद्र पुरी एचपीसीए के क्रिकेट कोच हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद ने तमन्ना पुरी को बधाई दी तथा सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि ऊना कॉलेज के लिए यह गौरव का विषय है कि हमारी छात्रा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छठा स्थान प्राप्त किया है।