धर्म चंद वर्मा। मंडी
हिमाचल प्रदेश में 26वां पल्स पोलियो अभियान शुरू हो गया है। इसके चलते मंडी जिला में भी रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी तैयारियां की गई हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डाक्टर देवेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला में कुल 75941 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। इसमें 75248 बच्चे नॉर्मल जोन से जबकि 693 बच्चे स्लम और हाई रिस्क एरिया के चिन्हित किए गए हैं।
मंडी जिला में पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए 1104 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग के 4384 टीम मेंबर द्वारा बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जा रही है।
स्टाफ नर्स प्रिया राव ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जा रही है और जो बच्चे किसी कारणवश छूट जाएंगे, उनके लिए 15 और 16 फरवरी को डोर-टू-डोर कैंपेन चलाया जाएगा, ताकि प्रदेश व देश को पोलियो मुक्त बनाया जा सके।