कड़ी सुरक्षा में होटल पहुंचे, कल भिड़ेंगे भारत-अफगानिस्तान
गगल। धर्मशाला वनडे मैच से पहले प्राइवेट चार्टर से भारतीय टीम कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची। टीम के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। टीम इंडिया के स्टार प्लेयर रोहित शर्मा सहित कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल व अन्य खिलाड़ी एयरपोर्ट पर पहुंचे।

इस दौरान धर्मशाला क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते मौसम भी सुहावना रहा तथा खिलाड़ियों ने पहुंचने के बाद धर्मशाला के सुहावने का मौसम का आनंद महसूस किया। एयरपोर्ट पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में खिलाड़ियों को सुरक्षा दायरे में बाहर निकाला गया।
एयरपोर्ट से भारतीय टीम को सीधे धर्मशाला स्थित एक निजी होटल के लिए रवाना किया गया, जहां खिलाड़ी मैच से पहले ठहरेंगे और अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगे।
मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह
भारतीय टीम की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक भी गगल एयरपोर्ट पहुंचे फैंस ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखकर उत्साह जताया और उनका हौसला बढ़ाया खिलाड़ि़यों ने भी हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया। गौरतलब है कि भारत और अफगानिस्तान के बीच यह मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में खेला जाएगा, जो धौलाधार की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच स्थित है। इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।








