ललित ठाकुर। पधर
पधर उपमंडल में तहसीलदार के पद पर मनोनीत मनोज कुमार की पदोन्नति जिला राजस्व अधिकारी कुल्लू के पद पर हुई है। शनिवार को उपमंडल पधर के तहसील कार्यालय में उनके लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया गया।
सभी कर्मचारियों ने उनकी पदोन्नति के लिए बधाई देकर उनको सम्मानित भी किया गया। मनोज कुमार जिला मंडी से संबंध रखने वाले हैं। मनोज कुमार 1988 से 1998 तक खाद्य आपूर्ति विभाग केलांग में क्लर्क के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं। उसके बाद मनोज कुमार ने 1998 से लेकर 2011 तक नायब तहसीलदार के रूप में चंबा और पालमपुर में अपनी सेवाएं दीं।
मनोज कुमार ने वर्ष 2011 से 2020 तक तहसीलदार के रूप में लडभड़ोल, धर्मशाला, चंबा, पालमपुर, कोटली, नगरोटा बंगवा और पधर की तहसीलों में अपनी सेवा दी। अब मनोज कुमार की पदोन्नति जिला राजस्व अधिकारी कुल्लू के पद पर हुई है। एसडीएम पधर शिव मोहन सिंह सैनी ने जिला राजस्व अधिकारी मनोज कुमार को बधाई दी है।