हिमाचल दस्तक : आनी।
आनी उपमण्डल की श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान गिर कर मारे गए दिल्ली के 25 वर्षीय युवक को पुलिस और रेसक्यू दल द्वारा जाओं तक पहुंचाया जा रहा है। डीएसपी आनी रविन्द्र नेगी ने बताया कि बुधवार को रेसक्यू दल द्वारा भीम डवारी से शव को दुर्गम रास्ते होकर मुश्किलों से निकालने का प्रयास जारी है।
मंगलवार को पार्थिव शरीर को बड़ी मुश्किल से ग्लेशियर के बीच से निकालने के बाद पार्वती बाग से भीम डवारी तक पहुंचाया जा सका। रेस्क्यू दल में कुल 11 सदस्य शामिल हैं। जिनमें एक पुलिस कांस्टेबल और 10 स्थानीय लोग शामिल हैं।
डीएसपी रविन्द्र नेगी ने बताया कि मृतक के परिजन निरमण्ड पहुंच गए हैं, जबकि मृतक तरुण का शव बुधवार देर रात या फिर वीरवार सुबह तक ही जाओं तक पहुंच पायेगा।\








