अमित ठाकुर। परवाणु
जिला के कोटी में सुरंग-10 के समीप मिले दो महिलाओं के शव का आज खुलासा हो सकता है। पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग हाथ लगे है। साथ ही एक महिला की पहचान होने की बात भी सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस पिछले तीन दिन से जांच में जुटी है। हालांकि अब तक पुलिस अब तक हत्या के कारण असल वजह तक नहीं पहुंच पाई है। लेकिन प्राथमिक तौर पर दोनों की गला दबाने से हत्या की बात की जा रही है। फ़िलहाल दोनों महिलाओं की शिनाख्त को लेकर कोशिश जारी है। आज इस रहस्य पर से पर्दा उठ सकता है । पुष्ट सूत्रों के अनुसार एक महिला की पहचान हो गई है। लेकिन पुलिस अभी मामले को लेकर खुलासा करने से बच रही है।
सोशल मीडिया और बाहरी राज्यों की पुलिस के साथ संपर्क करने पर कई लोग देखने आ रहे है। इन्हीं में एक महिला के परिजन भी शिनाख्त के लिए परवाणू पहुंचे। बताया जा रहा है की महिला जीरकपुर की रहने वाली है। पिछली 30 तारीख से गायब है और फोन भी बंद था। जीरकपुर में परिजन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी की है। एक महिला की शिनाख्त होने के बाद दूसरी महिला का भी खुलासा हो जाएगा। गौर रहे कि दोनों महिलाओं के शव कोटी में एनएच पर सड़क से नीचे कपड़े की गठरी में बांध फेंके गए थे।
फोरेंसिक टीम ने मौके पर शवों को कब्जे में लेकर जांच की थी। दोनों के हाथ पांव बांधे गए थे। एक के गले पर कट का निशान था। दोनों की किसी अन्य स्थान पर मारकर यहां फेंका गया। मामले की गम्भीरता पर पुलिस होटलों, टोल बेरियर सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज भी खंगाल रही है। हत्या की असली वजह क्या रही इसका अब जल्द खुलासा होगा। उधर, पुलिस महिला की पहचान को लेकर कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।