विजय शर्मा। सुंदरनगर
मिनी पंजाब की तरह दिखने वाला नाचन विधानसभा क्षेत्र की छात्र पंचायत का रडू गांव का किसान पानी के भंडार होने के बावजूद सिंचाई सुविधा से वंचित है यहां के किसानों की करीब दो सौ बीघा जमीन को सिंचाई की सुविधा ना होने के कारण यहां का किसान बेहद परेशान है हालांकि यहां पानी के भंडार मौजूद है जैन इरिगेशन द्वारा करीब सात साल पहले यहां ट्यूबेल बनाए गए हैं जिनमें से दो ट्यूबवेल ड्राई पड़े हुए हैं जबकि एक ट्यूबवेल से पानी लिफ्ट करके दूसरे गांव को मुहैया कराया गया है और यहां का किसान सिंचाई सुविधा से वंचित है किसानों के बार-बार आग्रह करने के बावजूद शासन व प्रशासन ने इन किसानों की समस्या का हल करने के लिए अभी तक कोई भी कदम नहीं उठाया है
अब इन किसानों की समस्याओं को शासन व प्रशासन के समक्ष प्रदेश स्तरीय समाज सेवी संस्था ओरिएंटल फाउंडेशन उठाएगी ओरिएंटल फाउंडेशन की संस्थापक एवं देश की सबसे युवा सेलिब्रिटी पंचायत प्रधान रही जबना चौहान ने रडू गांव में जाकर इन किसानों की समस्या का जायजा लिया तथा इनका दर्द साझा किया जबना चौहान ने सिंचाई सुविधा से वंचित इन किसानों को इनकी समस्या का शीघ्र हल करवाने का भरोसा दिलाया है जबना चौहान’ ने कहा कि वे शीघ्र ही इस मामले को जल शक्ति विभाग के संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाएगी और किसानों की समस्या का स्थाई समाधान करवाएगी








