शैलेश सैनी। नाहन
नाहन के एतिहासिक गुरुद्वारा श्री दशमेश अस्थान नाहन में बडू साहिब ट्रस्ट द्वारा बहुमंजिला भवन बनाया जा रहा है। जिसमे रात्रि निवास, पार्किंग के अलावा अन्य कई सुविधायें मुहैया करवाई जाएगी। जिसके चलते आज बहुमंजिला भवन के चौथे माले का लेंटर पड़ रहा है। जिसमे गुरुद्वारा श्री दशमेश अस्थान व समूह साग संगत द्वारा इस कार्य क़ो अंजाम दिया जा रहा है। गुरुद्वारा श्री दशमेश अस्थान नाहन में गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह ज़ी महाराज नाहन के महाराजा मेहंदनी प्रकाश के बुलाये पर नाहन आए थे। जिसके बाद नाहन में एक सुन्दर दरबार साहिब बनाया गया है।
बडू साहिब के सेवादार रवि सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा श्री दशमेश अस्थान नाहन में बडू साहिब के बाबा इक़बाल सिंह की सेवा के चलते यहाँ पर एक भव्य मंजिल का निर्माण किया जा रहा है। यह सेवा बडू साहिब दरबार साहिब की और से लगाई गई है। उन्होंने कहा की नाहन का दरबार साहिब एक एतिहासिक दरबार साहिब है। यहाँ पर श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज ने यहाँ पर एक जमीनी विवाद क़ो भी सुलझाया था।