अरुण नेगी। किन्नौर
इंसान में अब इंसानियत खत्म सी हो गई है इस बात को किन्नौर के टरांडा पंचायत के उपप्रधान ने इस बात को गलत साबित कर दिया है। उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिससे आपको भी इंसानियत पर भरोसा हो जाएगा और आप भी कहेंगे कि इंसान में अभी भी कुछ इंसानियत बाकी है। दरअसल, ग्राम पंचायत तरांडा के उपप्रधान गोविन्द सिंह मौयान ने वाहन दुर्घटना मे अपने पैर गवाने वाले दो दिव्यांगों को सरकार से हर महीने मिलने वाले मानदेय को देने का फैसला लिया है। दोनों ही वाहन दुर्घटना में विकलांग हो चुके है। दोनों आर्थिकरूप से भी कमजोर हैं जिस कारण इनको दवाइयां खरीदने में भी मुशिकल आती है। गोविन्द सिंह मौयान ने अपनी पंचायत के दो दिव्यांगों जवाहर लाल और संजय कुमार को 15-15 सौ का चैक भेंट किया है।