हिमाचल दस्तक। शिमला
शिमला में सैलानियों की आमद में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वीकेंड़ के बाद शहर के प्रमुख स्थलों पर काफी संख्या में सैलानियों को सुहावने मौसम का लुत्फ उठाते हुए देखा जा रहा है। सैलानियों की आमद से पर्यटन कारोबार फिर से पट्टरी पर लौटने लगा है। जिससे पर्यटन कारोबारियों ने राहत की सासें लेनी शुरू कर दी है। जो बरसात के चलते भारी मंदी का मार झेल रहे थे।
शिमला में बरसात के चलते पर्यटन कारोबार बूरी तरह से प्रभावित हुआ है। बरसात में सैलानियों की आमद न होने से होटल इंडस्ट्री के साथ पर्यटन कारोबार से जुड़े अन्य कारोबारियों को भारी मंदी का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब मौसम खुलने के बाद पहाड़ों पर फिर से चहल पहल देखने को मिल रही है। हालांकि बीते दिनों के दौरान सैलानियों की आमद कम आंकी जा रही थी। लेकिन अब सैलानियों की आमद में इजाफा रिकॉर्ड किया जा रहा है।
शिमला में वीकेंड पर काफी संख्या में सैलानी पहुंचे थे। वीकेंड के बाद भी शिमला में सैलानियों की काफी संख्या देखी जा रही है। जिन्हें देखकर कारोबारियों में अगामी दिनों के दौरान पर्यटन कारोबार अच्छा चलने की उम्मीदें जगी है। खासतौर पर कारोबारियों को फेस्टिवल सीजन से खासी उम्मीदें है।
शिमला के साथ ऊपरी शिमला के पर्यटन स्थलों पर भी सैलानी पहुंच रहे। ऊपरी शिमला के कुफरी, नारकंडा, चायल सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर काफी संख्या में सैलानी पहुंच रहे है। सैलानियों की आमद होने से यहां पर भी पर्यटन कारोबार चलने लगा है। सैलानियों की आमद शुरू होने से यहां पर भी कारोबारियों कों अगामी दिनों के दौरान कारोबार के दौडऩे की उम्मीदें जगी है।








