संदीप शर्मा। कुल्लू
प्रदेश में कोरोना के बीच भी नशा तस्करी लगातार जारी है। पुलिस नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। ताजा मामले में कुल्लू पुलिस की टीम ने शुक्रवार रात दो चरस तस्करों से 4 किलोग्राम चरस और 5 किलो 356 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, पुलिस को एक घर में चरस रखने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार रात सचाणी गांव में घर में दबिश दी तो 4 किलोग्राम चरस और 5 किलो 356 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों में 56 वर्षीय काशीनाथ और 63 वर्षीय मोहनलाल के नाम शामिल हैं। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने की मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कुल्लू जिला में पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार रात एसआईयू टीम ने दो तस्करों के पास 4 किलोग्राम चरस और 5 किलो 356 ग्राम गांजा पकड़ा है। दोनों तस्करों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस रिमांड में दोनों चरस तस्करों से पूछताछ की जाएगी।