Tuesday, February 10, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home Featured

बीसीसीआई के नए कोषाध्यक्ष धूमल ने पूछा, बीसीसीआई के बिना क्या है आईसीसी?

surinder thakur by surinder thakur
October 24, 2019
in Featured, इंडिया, क्रिकेट
0
The new BCCI treasurer Dhumal asked, what is ICC without BCCI?

बीसीसीआई के नए कोषाध्यक्ष धूमल ने पूछा, बीसीसीआई के बिना क्या है आईसीसी?

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

नई दिल्ली : बीसीसीआई के नव नियुक्त कोषाध्यक्ष अरूण धूमल के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नीतियों के निर्धारण में भारत की भूमिका नहीं होना चिंता की बड़ी बात है। उन्होंने साथ ही भारत की अहम भूमिका नहीं होने पर वैश्विक संस्था की प्रासंगिकता पर सवाल भी उठाए।

नए अध्यक्ष और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली की अगुआई में नए प्रशासकों के पदभार संभालने के बाद धूमल ने अपनी प्राथमिकताओं पर बात की जिसमें बीसीसीआई के दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड होने के बावजूद बोर्ड के राजस्व में इजाफा करना शामिल है। आईसीसी के संचालन की रूप रेखा तैयार करने के लिए नवनियुक्त कार्य समूह से भारत की गैरमौजूदगी के संदर्भ में धूमल ने कहा, क्या हमने कभी कल्पना की थी कि आईसीसी के खाके के निर्धारण में बीसीसीआई का कोई मत नहीं होगा।

कभी इसकी कल्पना नहीं की गई थी। बीसीसीआई के बिना आईसीसी क्या है? उन्होंने साथ ही स्पष्ट कर दिया कि जहां तक 2023-2031 के भविष्य दौरा कार्यक्रम का सवाल है तो वे आईसीसी के साथ नहीं हैं। नए प्रस्ताव में प्रत्एक वर्ष विश्व टी20 और प्रत्एक तीन साल में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप के आयोजन का प्रावधान है।

Related posts

संसद हमले की बरसी: राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री सहित नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

December 13, 2025

इंडिगो ने बढ़ाया कदम: रद्द उड़ानों के यात्रियों को मिलेगा 10,000 रुपये का बोनस वाउचर

December 11, 2025

माना जा रहा है कि आईसीसी इसी योजना के साथ 2023-2028 के वैश्विक मीडिया अधिकार बाजार में उतरेगा और स्टार स्पोर्ट्स जैसे संभावित प्रसारणकर्ताओं से उसे अधिक राजस्व मिलने की उम्मीद है। धूमल ने कहा, हम टूर्नामेंटों की संख्या बढ़ाने के संदर्भ में आईसीसी के नए प्रस्ताव से सहमत नहीं हैं। धूमल ने कहा कि गैरजरूरी खर्चों पर लगाम कसना उनकी प्राथमिकता में शीर्ष पर है। वह इस पैसे का इस्तेमाल प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों की वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए करना चाहते हैं।

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के भाई धूमल पिछले कुछ वर्षों में विधिक खर्चों के बढऩे से भी हैरान हैं। बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष ने पीटीआई से कहा, मेरा लक्ष्य बीसीसीआई के राजस्व में इजाफा करना है क्योंकि राजस्व स्थिर हो गया है जबकि खर्चों में इजाफा हुआ है। प्रशासनिक और विधिक खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है।

धूमल ने कहा, कुछ अन्य मुद्दों पर भी ध्यान देने की जरूरत है जिसमें कर दायित्व और अतीत की आईपीएल फ्रेंचाइजियों के साथ मुद्दे भी शामिल हैं। धूमल भी गांगुली के इस विचार से सहमत दिखे कि प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों का ध्यान रखने की जरूरत है और इसलिए उन्हें अधिक वित्तीय संसाधनों की जरूरत है।

उन्होंने कहा, हमें राजस्व में इजाफा करने की जरूरत है जिससे कि प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों को फायदा हो सके क्योंकि हम उनके बीच अधिक राशि वितरित कर पाएंगे। क्योंकि उनका ध्यान रखने की जरूरत है। इस राशि पर अभी फैसला नहीं किया गया है लेकिन धूमल को भरोसा है कि एक बार सीनियर सदस्यों और शीर्ष परिषद की बैठक के बाद उनके पास यह आंकड़ा होगा।

उन्होंने कहा, हमें अध्यक्ष और शीर्ष परिषद के अन्य सदस्यों के साथ बैठने और राशि पर फैसला करने की जरूरत है। लेकिन यह राजस्व में इजाफे पर निर्भर करेगा क्योंकि हमें देखना होगा कि हम द्विपक्षीय श्रृंखलाओं और अन्य आईसीसी टूर्नामेंटों से कितनी कमाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा, निश्चित तौर पर पिछले कुछ वर्षों में विधिक खर्चों में इजाफा हुआ है। खर्चे की राशि से मैं ही नहीं बल्कि सभी सदस्य हैरान हैं। इस पर गौर करने की जरूरत है और हम निश्चित तौर पर ऐसा करेंगे।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to print (Opens in new window) Print

Related

Tags: BCCI treasurer Dhumal
Previous Post

नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 1.13 लाख रुपए की ठगी, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

Next Post

सत्ता के बंटवारे को लेकर खींचतान के बीच भाजपा-शिवसेना

Next Post
BJP-Shiv Sena amidst tussle over power-sharing

सत्ता के बंटवारे को लेकर खींचतान के बीच भाजपा-शिवसेना

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

किन्नौर की रोला ढांक के पास नोएडा से घूमने आए युवक ने लगा दी छलांग

किन्नौर की रोला ढांक के पास नोएडा से घूमने आए युवक ने लगा दी छलांग

5 years ago
सूखे से निपटने के लिए मंडी प्रशासन तैयार

सूखे से निपटने के लिए मंडी प्रशासन तैयार

5 years ago
There will be daily reporting of anti-drugs campaign

एंटी ड्रग्स कैंपेन की होगी डेली रिपोर्टिंग

6 years ago
हिमाचल प्रदेश ओबीसी कमीशन के चेयरमैन ने चौहारघाटी का किया दौरा

हिमाचल प्रदेश ओबीसी कमीशन के चेयरमैन ने चौहारघाटी का किया दौरा

4 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Acharya Dev Vrat Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Depot Dharamshala Green Vegetables Hamirpur Himachal himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Minor Girl Movies Patients Politics River Shimla Sirmour solan Sukhvinder sukhu Train Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • मेहनत की उड़ान: नूरपुर की एशिता बनीं भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर
    • शिमला को मिला भाजपा का नया संगठनात्मक केंद्र, जेपी नड्डा ने किया शिलान्यास
    • सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ फिल्म का जलवा – फीकी पड़ी कपिल शर्मा की ‘किस किस को प्यार करूं 2’

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    मेहनत की उड़ान: नूरपुर की एशिता बनीं भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर

    December 13, 2025

    शिमला को मिला भाजपा का नया संगठनात्मक केंद्र, जेपी नड्डा ने किया शिलान्यास

    December 13, 2025
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In