Saturday, July 11, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home dharamshala

हिमाचल शीतकालीन सत्र: पेंशनर्स का सड़कों पर हल्ला-बोल, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन काफी हंगामे भरा रहा

vikas chauhan by vikas chauhan
November 28, 2025
in dharamshala, राजनीति, हिमाचल
0
हिमाचल शीतकालीन सत्र: पेंशनर्स का सड़कों पर हल्ला-बोल, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

Related posts

प्रदेश में बनेगी 3,500 करोड़ रुपये की आपदा-रोधी आधारभूत संरचना : CM सुक्खू

प्रदेश में बनेगी 3,500 करोड़ रुपये की आपदा-रोधी आधारभूत संरचना : CM सुक्खू

July 10, 2026
लैब टेक्नीशियन, ओटीए और रेडियोग्राफर के पदों में वृद्धि, 25 तक कर सकते हैं आवेदन

लैब टेक्नीशियन, ओटीए और रेडियोग्राफर के पदों में वृद्धि, 25 तक कर सकते हैं आवेदन

July 10, 2026

 धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक धर्मशाला के तपोवन में आयोजित है। इस सत्र कुल 8 बैठकें होंगी। 28 नवंबर और 4 दिसंबर को गैर-सरकारी सदस्य कार्य के लिए निर्धारित किया गया है। वहीं, शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन काफी हंगामे भरा रहा। भाजपा नेताओं ने पहले विधायक निधि को लेकर सदन के बाहर प्रदर्शन किया। उसके बाद सदन में पंचायत चुनावों को टालने को लेकर सरकार को जमकर घेरा। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक देखने को मिली। ऐसे में आज तीसरे दिन भी हंगामे के आसार हैं।

सड़कों पर उतरे पेंशनर्स, सुक्खू सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

हिमाचल प्रदेश में पहली बार वरिष्ठ नागरिक (पेंशनर्स) सड़कों पर उतरे हैं। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान पेंशनरों ने आज प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पुलिस मैदान में सरकार के खिलाफ पेंशनरों ने जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी कर की। ‘पेंशन चोर गद्दी छोड़’, ‘लाड़ा-लाड़ी गद्दी छोड़’ और ‘सुखू भाई सुखू भाई, देदे हमारी पाई पाई’ जैसे नारों से धर्मशाला गूंज उठा।

सदन के बाहर कांग्रेस-बीजेपी विधायकों का प्रदर्शन

शुक्रवार को हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन एक अनोखा नजारा देखने को मिले। दरअसल इस सत्र के दौरान बीजेपी विधायक सरकार के खिलाफ अलग-अलग मुद्दों को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते आ रहे हैं। और बीजेपी पिछले कुछ सत्रों से ऐसा करती आ रही है लेकिन शुक्रवार को कांग्रेस विधायक भी उसी मोड में नजर आए। एक तरफ जहां बीजेपी नेताओं ने कर्मचारियों से जुड़े मामलों को लेकर सरकार को घेरा और कर्मचारी विरोधी सरकार के नारे लगाए और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों की तख्तियां पकड़े नजर आए तो दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक साडा हक एथे रख के नारों के साथ प्रदर्शन करते दिखे। कांग्रेस विधायकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ था। उन्होंने पीडीएएस की राशि ना मिलने से जुड़ी तख्तियां और बैनर पकड़े थे और केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे थे।

‘सदन में देर से पहुंचकर हंगामा कर रहे भाजपा विधायक’

बीजेपी विधायकों के प्रदर्शन और सदन में हंगामे को लेकर सत्ता पक्ष ने कहा कि बीजेपी विधायक दल विधानसभा के नियमों का पालन नहीं कर रहा है। सत्ता पक्ष का आरोप है कि ‘नेता विपक्ष जयराम ठाकुर प्रश्नकाल में देरी से पहुंचे और किसी मुद्दे पर बोलने के लिए अड़े रहे, जबकि सदन में पहुंचने से पहले उनके तीन प्रश्न लग चुके थे। भाजपा विधायक सदन में नारेबाजी करके प्रश्नकाल को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं। स्पीकर कुलदीप पठानिया ने प्रश्नकाल के बाद नेता विपक्ष जयराम ठाकुर को बोलने के लिए समय देने का आश्वासन दिया लेकिन इसके बावजूद भी भाजपा विधायक नारेबाजी कर रहे हैं। ‘

कांग्रेस विधायकों का सदन के बाहर प्रदर्शन

हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आज कांग्रेस विधायकों ने भी सदन के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायकों ने केंद्र सरकार से पीडीएएस की राशि ना मिलने पर प्रदर्शन की और साडा हक एथे रख के नारे भी लगाए। इस दौरान कांग्रेस विधायकों के हाथ में पीडीएएस की राशि ना मिलने से जुड़े नारे लिखी तख्तियां भी थीं। इससे पहले बीजेपी भी लगातार राज्य सरकार के खिलाफ शीतकालीन सत्र की शुरुआत से ही सदन के बाहर इस तरह का प्रदर्शन कर रही है।

हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन सत्र के दौरान पेंशनर्स द्वारा किया गया यह व्यापक प्रदर्शन एक बार फिर यह साबित करता है कि राज्य में पेंशन से जुड़े सवाल भावनाओं, अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा से गहराई से जुड़े हैं। पुरानी पेंशन बहाली और पेंशन से संबंधित नीतियों पर सरकार के कदमों को लेकर बढ़ती नाराज़गी अब खुलकर सड़कों पर दिखाई दे रही है।

सुक्खू सरकार के लिए यह सिर्फ एक विरोध नहीं, बल्कि जनमानस का सीधा संदेश है कि सेवानिवृत्त कर्मचारी खुद को असुरक्षित और अनसुना महसूस कर रहे हैं। पेंशनर्स का यह हल्ला-बोल बताता है कि सरकार को जल्द, स्पष्ट और भरोसेमंद समाधान पेश करना होगा। यदि सरकार संवाद और निर्णय में देरी करती है, तो यह असंतोष आने वाले समय में एक बड़े राजनीतिक मुद्दे के रूप में भी उभर सकता है।

इसलिए अब यह समय है कि सरकार पेंशनर्स की मांगों को गंभीरता से सुने, प्रशासनिक जटिलताओं को सरल करे और ऐसा ठोस रोडमैप पेश करे जो पेंशनर्स को न सिर्फ राहत दे, बल्कि सरकार के प्रति उनका भरोसा भी मजबूत करे। हिमाचल जैसे शांत और संवेदनशील राज्य में जनता की आवाज को नजरअंदाज करना किसी भी सरकार के लिए जोखिम भरा कदम साबित हो सकता है।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Previous Post

हिमाचल में ठंड का कहर, मैदानी इलाके हिल स्टेशनों से भी ज्यादा ठंडे

Next Post

फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ दिल्ली में हुई टैक्स-फ्री

Next Post

फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' दिल्ली में हुई टैक्स-फ्री

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

ऊना: खेतों में बनाए शैड में प्रवासी युवक ने उठाया खौफनाक कदम, हर कोई रह गया सन

ऊना: खेतों में बनाए शैड में प्रवासी युवक ने उठाया खौफनाक कदम, हर कोई रह गया सन

8 months ago
जाबली में तीन युवकों से चिट्टा बरामद, ट्रक में दुबके थे तस्कर

जाबली में तीन युवकों से चिट्टा बरामद, ट्रक में दुबके थे तस्कर

5 years ago
उत्तराखंड: कोटद्वार में सिद्धबली मंदिर के पास बोलेरो पर गिरा बोल्डर, 2  की मौ*त-5 घायल

उत्तराखंड: कोटद्वार में सिद्धबली मंदिर के पास बोलेरो पर गिरा बोल्डर, 2 की मौ*त-5 घायल

11 months ago
विरोध के बाद पीछे हटी सरकार, सैलरी से जुड़े आदेश पर लिया यू-टर्न

विरोध के बाद पीछे हटी सरकार, सैलरी से जुड़े आदेश पर लिया यू-टर्न

10 months ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Dharamshala Hamirpur Himachal himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news himachal news HimachalNews Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Movies Nahan NDPS Act Patients police investigation Politics River Shimla shimla news Sirmour solan Sukhvinder sukhu Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • अमृतसर में 8.378 किलो हेरोइन और 2 लाख रुपये बरामद, दो गिरफ्तार
    • प्रदेश में बनेगी 3,500 करोड़ रुपये की आपदा-रोधी आधारभूत संरचना : CM सुक्खू
    • लैब टेक्नीशियन, ओटीए और रेडियोग्राफर के पदों में वृद्धि, 25 तक कर सकते हैं आवेदन

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    अमृतसर में 8.378 किलो हेरोइन और 2 लाख रुपये बरामद, दो गिरफ्तार

    अमृतसर में 8.378 किलो हेरोइन और 2 लाख रुपये बरामद, दो गिरफ्तार

    July 10, 2026
    प्रदेश में बनेगी 3,500 करोड़ रुपये की आपदा-रोधी आधारभूत संरचना : CM सुक्खू

    प्रदेश में बनेगी 3,500 करोड़ रुपये की आपदा-रोधी आधारभूत संरचना : CM सुक्खू

    July 10, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In