हिमाचल दस्तक। पधरभारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्रंग मंडल के युवा अध्यक्ष जगदीश ठाकुर ने नई कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसमें साजु राम, मनदीप ठाकुर, लोक पाल, रमेश चंद व शालू नेगी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही महामंत्री पद पर राकेश और नरेंद्र कुमार को नियुक्त किया है। मुख्य प्रवक्ता लुदर मणि, मीडिया प्रभारी धर्म पाल, सोशल मीडिया प्रभारी कनिश नेगी, मीडिया संयोजक जितेंद्र कुमार, कार्यालय सचिव महेश कुमार, कोषाध्यक्ष राजेंद्र को बनाया गया है। वहीं सभी पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, संगठन मंत्री पवन राणा, सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक जवाहर ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर ठाकुर, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित ठाकुर, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश वालिया, दलीप ठाकुर और युवा मोर्चा अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी व समस्त युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।