राजेंद्र ठाकुर। स्वारघाट
फरवरी महीने में बरामद की गई 1 किलो 700 ग्राम चरस मामले में स्वारघाट पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा चरस सहित पकड़े 5 आरोपियों से जिनमें 2 जिला कुल्लू तो 3 हरियाणा राज्य के थे से पूछताछ के बाद स्वारघाट पुलिस ने इस चरस को बेचने वाली आरोपी महिला को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
इसी महिला द्वारा चरस की इस खेप को इन युवकों को बेचा गया था। उक्त महिला तक पहुंचने के लिए स्वारघाट पुलिस ने एक टीम का गठन किया था।
पुलिस द्वारा आरोपी महिला की तलाश में मलाणा गांव में दबिश दी गई लेकिन महिला पुलिस की आंखों में धूल झोंकती रही लेकिन पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद महिला को गिरफ्तार करके थाना स्वारघाट पहुंचाया गया। स्वारघाट पुलिस द्वारा उक्त महिला को कोर्ट में पेश किया गया है जहां पर महिला को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।