- अब अगले महीने ही होगा जनमंच का आयोजन
- मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय पर खुद लगाएंगे जनमंच
हिमाचल दस्तक ब्यूरो। शिमला : राज्य सरकार ने इस महीने 13 अक्तूबर रविवार को तय किए गए जनमंच कार्यक्रमों को रद कर दिया है। अब उपचुनाव के बाद अगले महीने ही इसके लिए नया शेड्यूल जारी होगा। ये फैसला उपचुनाव को देखते हुए लिया गया है। राज्य सरकार के कई मंत्री उपचुनाव में बतौर चुनाव प्रभारी काम कर रहे हैं।
इनका उपचुनाव छोड़कर जाना संभव नहीं है। इसलिए अब कार्यक्रम में बदलाव किया गया। इस बारे में ग्रामीण विकास विभाग की ओर से सभी मंत्री कार्यालयों को बुधवार शाम को सूचना भेजी गई। ये भी सूचना है कि अगले महीने यानी नवंबर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद भी अपना जनमंच शुरू करेंगे। ये जनमंच केवल जिला मुख्यालय पर होगा। इसके लिए शेड्यूल बनाया जा रहा है। बारी-बारी सभी जिलों के मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री जाएंगे और लोगों की शिकायतें सुनेंगे। इस बारे में इस साल के बजट में मुख्यमंत्री ने एलान किया था। हालांकि अभी तक इस घोषणा को लागू नहीं किया गया था।
Discussion about this post