हिमाचल दस्तक।
इंडियन आर्मी में जाने का सपना देख रहे हिमाचली युवाओं के लिए ये खबर काम की है। क्योंकि, इंडियन आर्मी विभिन्न हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में भर्ती रैली का आयोजन कर रहा है। आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। इंडियन आर्मी की तरफ से हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना में रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए युवा 13 फरवरी 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। यह रैली 1 मार्च 2021 को ऊना के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी।
इन पदों पर होगी भर्ती :
इंडियन आर्मी, ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी (OTA), गया की तरफ से एमटीएस, कुक, ड्राइवर सहित गई पदों पर भर्तियां की जा रही है। योग्य अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 1 फरवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।