Wednesday, January 14, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home क्राइम

महिला प्रताडऩा मामले में नपेंगे चुप्पी साधने वाले

surinder thakur by surinder thakur
November 17, 2019
in क्राइम, मंडी, हिमाचल
0
Those who keep silence in the case of female harassment

महिला प्रताडऩा मामले में नपेंगे चुप्पी साधने वाले

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email
  • पुलिस ने बढ़ाया जांच का दायरा, अपराध छिपाने वालों पर भी कसेगा शिकंजा
  • बुजुर्ग महिला के कुछ रिश्तेदार व गांव के लोग आ सकते हैं जांच की जद में
  • अब देवता के नाम पर अपराध करने वालों की भी खैर नहीं

अजय कुमार। सरकाघाट : समाहल गांव में महिला प्रताडऩा पर चुप्पी साधने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए अब चुप्पी साधने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का मन बना लिया है। इसकी जद में बुजुर्ग महिला राजदेई के कुछ नजदीकी रिश्तेदारों सहित गांव के कुछ लोग भी आ रहे हैं।

पुलिस राजदेई के साथ हुई कू्ररता मामले और सेवानिवृत्त अध्यापक जय गोपाल की ओर से दर्ज करवाई गई शिकायतों के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार 6 नवंबर को महिला से कू्ररता की वारदात हुई है और इसी दिन शाम को जांच के लिए सरकाघाट थाने से हेड कांस्टेबल विजय घटनास्थल पर पहुंचे थे।

हेड कांस्टेबल ने समाहल गांव में राजदेई से हुई मारपीट के संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ की है, लेकिन पूछताछ में शामिल ग्रामीणों ने मारपीट सहित महिला को जूतों की माला पहनाए जाने और मुंह पर कालिख पोते जाने की जानकारी देने की वजह सिर्फ इतना ही बताया कि राजदेई बस में सवार होकर कहीं चली गई है।

Related posts

मेहनत की उड़ान: नूरपुर की एशिता बनीं भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर

December 13, 2025

शिमला को मिला भाजपा का नया संगठनात्मक केंद्र, जेपी नड्डा ने किया शिलान्यास

December 13, 2025

7 नवंबर को पीडि़त महिला के दामाद योगराज से हेड कांस्टेबल विजय कुमार ने फोन पर संपर्क साधा और महिला सहित मामले की जानकारी लेनी चाही तो वहां से भी सकारात्मक जवाब नहीं दिया गया और शिकायत पर कोई कार्रवाई न करने की बात कही गई। हेड कांस्टेबल ने पूरे मामले पर लिखी अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस पूछताछ के दौरान सिर्फ महिला से बदतमीजी किए जाने का ही उल्लेख किया गया है।

अब पुलिस उन लोगों पर भी शिकंजा कसने वाली है, जिन्होंने वीडियो वायरल होने से पहले तक चुप्पी साधे रखी। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पता लगाया जाएगा कि लोगों ने पूरी वारदात का ब्यौरा छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी को क्यों नहीं दिया गया है।

शिकायत आते ही होगी कार्रवाई

महिला प्रताडऩा वीडियो वायरल करने पर भी लगाया प्रतिबंध
सरकाघाट। समाहल गांव में बुजुर्ग महिला से हुई कू्ररता मामले पर पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस ने समाहल में हुई वारदात से सबक लेते हुए देव आस्था के नाम पर प्रताडऩा की शिकायतों पर अब सीधे ही कार्रवाई करने का मन बना लिया है। मंडी पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने साफ संकेत दिए हैं कि देव आस्था के नाम पर हो रही प्रताडऩा के मामलों में किसी भी स्तर पर पुलिस ढिलाई नहीं बरतेगी और शिकायतों पर कानूनी कार्रवाई करेगी।

पुलिस ने महिला की प्रताडऩा के वीडियो को वायरल करने पर भी प्रतिबंध लगाया है और सार्वजनिक रूप से चेतावनी भी जारी कर दी है कि अगर कोई महिला का वीडियो वायरल करता है तो पुलिस उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। सोशल मीडिया पर मंडी पुलिस ने वायरल वीडियो को लेकर भी एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के मध्य नजर रखते हुए वीडियो वायरल करना कानूनी अपराध है। एडवाइजरी मे कहा गया है कि महिला के मान सम्मान के मध्यनजर रखते हुए वीडियो वायरल करना अपराध है। एसपी गुरदेव शर्मा ने साफ कहा है कि देव आस्था के नाम पर प्रताडऩा की शिकायत आते ही सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खाकी की साख बचाने को मंडी एसपी ने संभाला मोर्चा

समझौता करवाने से पिंड छुड़ाया ,वायरल वीडियो के बाद हुई कार्रवाई का किया खुलासा

सरकाघाट। देव आस्था के नाम पर महिला से हुई कू्ररता मामले में खाकी की साख बचाने के लिए मंडी एसपी गुरदेव चंद शर्मा ने मोर्चा संभाल लिया है। एसपी गुरुदेव शर्मा ने महिला प्रताडऩा की वायरल वीडियो के बाद पुलिस द्वारा की गई कानूनी कार्रवाई का खुलासा किया है। उन्होंने पुलिस द्वारा किसी भी स्तर पर समझौता करवाने के आरोपों को नकार दिया है।

एसपी ने साफ कर दिया है कि अगर पुलिस की लापरवाही किसी भी स्तर पर उजागर होती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकाघाट एसएचओ सतीश कुमार और हेड कांस्टेबल भवदेव को लाइन हाजिर किए जाने के मामले पर एसपी ने पुलिस का स्टैंड क्लीयर कर दिया है कि जांच को मध्य नजर रखते हुए ही दोनों को सरकाघाट थाने से हटाया गया है।

एसपी ने कहा कि पुलिस के पास आई शिकायतों के बाद पुलिसकर्मी जांच के लिए घटना स्थल पर जाते रहे हैं, लेकिन इस दौरान शिकायतकर्ता ही अपनी शिकायत वापस लेते रहे हैं। ऐसे में वायरल वीडियो से पहले पुलिस ने कोई कानूनी कार्रवाई अमल में नहीं लाई है। राजदेई और जय गोपाल ने अपने स्तर पर ही शिकायतों पर कोई कानूनी कार्रवाई न करने का आग्रह किया था।

इस कारण पुलिस किसी भी शिकायत के आधार पर वायरल वीडियो से पहले एफआईआर दर्ज नहीं कर पाई है। सरकाघाट पुलिस के पास जय गोपाल द्वारा की गई शिकायत के बाद पुलिस द्वारा की गई छानबीन में गोपाल के बयानों को संंबंधित प्रधान और उपप्रधान ने भी सत्यापित किया है। ऐसे में पुलिस द्वारा समझौता करवाने का कोई सबूत जांच के दौरान अभी तक सामने नहीं आया है।

राजदेई के चंदैश जाने पर देवता ने लगाई थी पाबंदी

6 नवंबर के दिन जब बुजुर्ग महिला राजदेई के साथ कू्ररता की जा रही थी उस समय प्रताडि़त महिला को कहां जाना है इसका फैसला भी देवता की मर्जी से ही हुआ था। पुलिस पड़ताल में पता चला है कि जब मुंह पर कालिख पोती गई राजदेई बस में चढ़ी थी तो देवता बस के आगे आ गया और चंदैश जाने से महिला को रोक दिया। इसके बाद देवता ने महिला को वरच्छवाड जाने की अनुमति दी और फिर सड़क से हट गया।

देवता हुए अकेले, रथ भी लावारिस

महिला कू्ररता मामले में जिस देवता का आश्रय लिया गया था आजकल वह अकेले ही हैं। इसके अलावा जिन रथों के सहारे लोगों को प्रताडि़त किया जाता था वह भी लावारिस से ही हैं। देवता को मानने वाले तो गांव में अभी भी बहुत से लोग मौजूद हैं,लेकिन प्रताडऩा का मामला सामने आने के बाद मंदिर में अब भक्तों का तांता नहीं है।

कू्ररता में शामिल बच्चे भी आएंगे लपेटे में

बुजुर्ग महिला कू्ररता मामले की जांच की जद में बच्चे भी आ गए हैं। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे बच्चों सहित अन्य बच्चों से पुलिस पूछताछ कर सकती है। एसपी ने कहा कि महिला प्रताडऩा मामले में शामिल बच्चों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी को नहीं बख्शा जाएगा।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to print (Opens in new window) Print

Related

Tags: case of female harassmentwho keep silence
Previous Post

बिजली बोर्ड में 2000 पद भरने पर सहमति

Next Post

बस रूट परमिट ट्रांसफर पर फैसला जल्द: गोबिंद

Next Post
Decision on bus route permit transfer soon: Gobind

बस रूट परमिट ट्रांसफर पर फैसला जल्द: गोबिंद

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

BSNL लाया आजादी का प्लान, मात्र 1 रुपये में मिल रहा 2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

BSNL लाया आजादी का प्लान, मात्र 1 रुपये में मिल रहा 2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

6 months ago
Lata Mangeshkar was hospitalized

लता मंगेशकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया

6 years ago
PNB scam: Nirav Modi declared fugitive economic criminal

पीएनबी घोटाला: नीरव मोदी भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित

6 years ago
द्रंग पहुंचे आप के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, कार्यकारिणी का किया विस्तार

द्रंग पहुंचे आप के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, कार्यकारिणी का किया विस्तार

5 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Acharya Dev Vrat Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Depot Dharamshala Green Vegetables Hamirpur Himachal himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Minor Girl Movies Patients Politics River Shimla Sirmour solan Sukhvinder sukhu Train Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • मेहनत की उड़ान: नूरपुर की एशिता बनीं भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर
    • शिमला को मिला भाजपा का नया संगठनात्मक केंद्र, जेपी नड्डा ने किया शिलान्यास
    • सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ फिल्म का जलवा – फीकी पड़ी कपिल शर्मा की ‘किस किस को प्यार करूं 2’

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    मेहनत की उड़ान: नूरपुर की एशिता बनीं भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर

    December 13, 2025

    शिमला को मिला भाजपा का नया संगठनात्मक केंद्र, जेपी नड्डा ने किया शिलान्यास

    December 13, 2025
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In