शिमला। तारादेवी के पास रविवार को टिप्पर व कार की टक्कर हुई। जिससे तारादेवी से शिमला तक लंबा ट्रैफिक जाम लगा। इस दौरान लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ना।
वहीं, लोगों का मिनटों का सफर घंटों में तय हुआ। वैसे भी पर्यटकों की आमद बढऩे से शहर में जाम की समस्या भी विकराल हो गई है। यहां पर लोगों का मिनटों का सफर घंटों में तय हो रहा है।
इन दिनों खासकर कार्ट रोड, क्रॉसिंग से पुराना बस स्टैंड, लक्कड़ बाजार व संजौली में जाम सबसे ज्यादा लग रहा है। यहां पर जाम को बहाल करने में सड़कों पर पुलिस के जवान तो तैनात है, लेकिन लगते जाम का वह भी कुछ नहीं पा रहे हैं। जाम को बहाल करने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। यहां पर ट्रैफिक को लेकर बनाए गए पुलिस प्रशासन के सारे प्लान फेल होते नजर आ रहे हैं।
आगामी दिनों में अगर सैलानियों की संख्या में इजाफा होता है तो जाम की समस्या और ज्यादा विकराल हो सकती है।
ऐसे में प्रशासन को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है। शिमला में जाम का मुख्य कारण यह है कि चालक हर कहीं सड़कों पर गाड़ियों को पार्क कर देते हैं।
वहीं, पर्यटकों द्वारा जगह-जगह पर गाड़ियों को मोड़ा जाता है, इसके चलते भी जाम लग रहा है। सड़कों के किनारे लोगों द्वारा जो अवैध रूप से गाड़ियां पार्क की जाती है उनको पुलिस द्वारा क्रेन से उठाकर भी ले जाया जाता है, लेकिन लोगों का कहना है कि कई जगह पर पार्किंग की सुविधा नहीं है। ऐसे में गाड़ियों को पार्क करना भी मुसीबत है।