लाइफस्टाइल। सर्दियों की शुरुआत होते ही घरों में अलमारी से स्वेटर, जैकेट और कंबल जैसे कपड़े बाहर आने लगते हैं। लेकिन जैसे ही इन कपड़ों को बाहर निकाला जाता है अक्सर एक बासी और सीलनभरी बदबू इनमें से आती है। लंबे समय तक अलमारी में रखने के कारण नमी, धूल और हवा के अभाव के कारण कपड़ों में फफूंदी और बैक्टीरिया पनप जाते हैं जो इस अजीब गंध का कारण बनते हैं। खासकर ऊनी कपड़ों में यह दिक्कत ज्यादा देखने को मिलती है। जिन्हें बार-बार धोना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आपके कपड़ों में भी ऐसी बदबू आ रही है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स एंड ट्रिक्स बताएंगे जिससे आपके सर्दी के कपड़ों से सीलन की बदबू चली जाएगी।
कपड़ों को धूप में रखें
अगर आपके कपड़ों में भी बदबू आ रही है तो आप सबसे पहले कपड़ों को धूप में रखें। इसका मुख्य कारण है कि सूरज की रोशनी से बैक्टीरिया खत्म होते हैं, और साथ ही नमी सोख लेती है। ऐसे में कपड़ों को धूप में जरूर रखें, इससे काफी हद तक बदबू दूर हो जाती है।
बेकिंग सोडे से धोऐं
कपड़ों से सीलन की बदबू हटाने के लिए अगर आप कपड़े धो रहे हैं तो पानी में आधा कप बेकिंग सोडा डाल लें। यह एक नेचुरल डिओडराइजर की तरह काम करता है और बदबू को कपड़ों से हटा देता है।
सिरके का इस्तेमाल
वहीं इसके अलावा कपड़ों से सीलन की बदबू हटाने के लिए एक कप सफेद सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते है। इससे बदबू हटाने में काफी मदद मिलती है।
लैवेंडर या टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल
कपड़ों से सीलनभरी बदबू हटाने के लिए आप लैवेंडर या टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप लैवेंडर या टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदे कपड़ों या उनके स्टोरेज बैग में डाल सकते हैं, जिससे कपड़े लंबे समय तक खुशबूदार बने रहते हैं।