धर्म चंद वर्मा। मंडी
जिला मंडी में खेलो इंडिया के तहत स्पोर्ट्स ग्राउंड बनने जा रहा है। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है।खेल परिसर की मांग पूर्ण होने पर सोमवार को विकासखंड बल्ह एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर से मिला और उनका आभार प्रकट किया। वहीं प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि पछीद पिछड़ा हुआ इलाका है और यहां पर 7 पंचायतों के द्वारा लंबे समय से खेल परिसर की मांग की जा रही थी, जो कि अब पूरी हुई है।
प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि खेल परिसर के लिए भूमि का भी चयन कर लिया गया है और जिसका खाखा सरकार को भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडी रिवालसर सड़क मार्ग पर मंडी से 6 किलोमीटर की दूरी पर रत्ती के समीप खेलो इंडिया के तहत खेल मैदान बनाया जाएगा।
मंडी जन कल्याण संस्था अध्यक्ष हरीश चंद्र शर्मा का कहना है कि इस खेल परिसर का निर्माण खेलो इंडिया के तहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल परिसर के लिए 84 बीघा सरकारी भूमि का चयन किया गया है जिसमें 400 मीटर सिंथेटिक ट्रेक और इंदौर स्टेडियम का निर्माण किया जाए। जिसमें सभी खेलें चल सके। उन्होंने कहा कि खेल मैदान बनने से मंडी जिला के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि मंडी जिला में सिर्फ एक पडल मैदान ही था जिस पर सारी गतिविधियां करवाई जाती थी इस खेल मैदान बनने से पडल मैदान का भार भी कम होगा।