हिमाचल दस्तक। मनाली
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली घूमने आए एक सैलानी की मौत हो गई है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह से मिली जानकारी के अनुसार मनाली थाना में दूरभाष द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति को मृत अवस्था में सिविल अस्पताल मनाली लाया गया है।
इस सूचना पर पुलिस तसदीक हेतु सिविल अस्पताल मनाली पहुंची। जहां पर योगेश्वर नामदेव भोंडले (20) पुत्र नामदेव भगवान भोंडले गांव व डाकघर भोंडले वाड़ी तहसील वारामती जिला पुने महाराष्ट्र ने अपना ब्यान दर्ज करवाया कि वह अपने सहपाठियों शुभम राठौर, पिंगले सिधही राज, शंकर धड़स, मछिंद्र कोकरे व समर्थ राज शेखर के साथ इन के अध्यापकों अनिल फापले व अनिल पाटिल और नरेंद्र सोनावाने के साथ घुमने के एजुकेशन टूर के तहत मनाली जिला कुल्लू आया है।
मंगलवार को ही समय करीब साढ़े बजे शाम जब वह होटल पहुंचे तो समर्थ राज शेखर (20) पुत्र राजश्रे निमबोले निवासी महाराष्ट्र की तबीयत खराब हो गई। बुधवार को शिव राज देवरे के साथ डॉक्टर के पास जो होटल के सामने ही उसका क्लीनिक है, वहां पर दवाई ली और वह कमरे में ही रहा और बाकि सभी घूमने चले गए।
जब यह घुमने के बाद होटल में आए तो राज शेखर की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। इसके अन्य साथियों ने समर्थ शेखर को इलाज के मनाली सरकारी अस्पताल में ले आए जहां पर डॉक्टर ने समर्थ राज शेखर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।