नई दिल्ली। Toyota Fortuner की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। कंपनी ने 6 मई, 2026 से इसकी कीमतें 60,000 से लेकर 87,000 रुपये तक बढ़ा दी हैं।
वहीं Fortuner का डिजाइन हमेशा की तरह मस्कुलर और कमांडिंग रखा गया है। एंट्री-लेवल 2.7-लीटर टर्बो पेट्रोल 4×2 और कुछ डीजल मैनुअल वेरिएंट्स अब 60,000 महंगे हो गए हैं. वहीं डीजल 4×2 ऑटोमैटिक और प्लैटिनम व्हाइट पर्ल वेरिएंट्स की कीमत में 65,000 की बढ़ोतरी हुई है. मिड-हाइब्रिड Fortuner Neo की कीमत 75,000 बढ़ी है। वहीं टॉप मॉडल GR-S 4WD वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 87,000 का इजाफा हुआ है। इसके अलावा 4×4 मैनुअल डीजल वेरिएंट लगभग 67,000 महंगा हो गया है।

Fortuner का डिजाइन हमेशा की तरह मस्कुलर और कमांडिंग रखा गया है। SUV की लंबाई 4,795 mm, चौड़ाई 1,855 mm और ऊंचाई 1,835 mm है. इसमें 2,745 mm का व्हीलबेस और 225 mm ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। LED हेडलाइट्स, क्रोम एलिमेंट्स और बड़े अलॉय व्हील्स इसे प्रीमियम लुक देते हैं। GR-S और Legender वेरिएंट्स में स्पोर्टी डिजाइन एलिमेंट्स भी मिलते हैं।
सेफ्टी फीचर्स दमदार
सेफ्टी के लिए SUV में 7 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल असिस्ट और पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं. 4×4 वेरिएंट्स में डाउनहिल असिस्ट फीचर भी मिलता है, जो ऑफ-रोडिंग के दौरान काफी मददगार साबित होता है।
इंजन और माइलेज डिटेल
Fortuner में 2.7-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.8-लीटर टर्बो डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। डीजल इंजन में 48V माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक भी दी गई है। SUV में 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल ऑटोमैटिक करीब 10.3 kmpl और डीजल मैनुअल लगभग 14.4 kmpl तक का माइलेज देता है। वहीं माइल्ड-हाइब्रिड डीजल वेरिएंट 14.6 kmpl तक का दावा करता है।









