जिला हमीरपुर में बीती रात, बड़सर उपमंडल के अधीन आने वाली बिझड़ी तहसील के करनेहड़ा गांव में एक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है। तेज गति से आ रही एक मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान कुनाल के रूप में हुई है, जो मनजीत सिंह के पुत्र थे और रनेडा (डाकघर फगोटी) क्षेत्र के निवासी था।
जानकारी के अनुसार, यह घटना करनेहड़ा के निकट हुई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल तेज़ गति में थी, जिस कारण चालक उस पर से नियंत्रण खो बैठा और बाइक सड़क किनारे एक आम के पेड़ से से जा टकराई।
हादसे की आवाज़ सुनते ही, स्थानीय निवासियों ने घायल कुनाल को तुरंत पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरठीं पहुंचाया। चिकित्सा अधिकारी ने जांच के उपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया।
बिझड़ी पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक के पार्थिव शरीर को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की गहन छानबीन की जा जारी है।