सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित दिल्ली के परिवहन विभाग के कार्यालय में सोमवार सुबह आग लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना आठ बजकर 38 मिनट पर मिली थी जिसके बाद दमकल की आठ गाडय़िों को घटनास्थल भेजा गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।