शैलेश सैनी। नाहन
जिला मुख्यालय नाहन दिल्ली गेट के समीप तूफान से एक पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला घायल हो गई है।
जानकारी के अनुसार रूबिया खान 3.30 बजे के आसपास दिल्ली गेट गुरुद्वारा रोड के समीप से गुजर रही थी, तभी पीपल के पेड़ की चपेट में आ गई। हालांकि तने का भारी वाला हिस्सा महिला पर नहीं गिरा अन्यथा उसकी जान भी जा सकती थी।
महिला को पेड़ की टहनियों से काफी चोटें आई हैं। मौके पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने घायल महिला को नाहन मेडिकल कॉलेज भिजवाया। पेड़ गिर जाने के कारण करीब 1 घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा।