हिमाचल दस्तक, शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बुधवार को होने वाले स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान कार्यक्रम से पूर्व क्रांन्तिकारी नायको की प्रदर्शनी का अनावरण आज कुलपति आचार्य सत प्रकाश बंसल द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी में देश भर के लगभग सभी जनजातीय स्वतंत्रता सैनानियो के योगदान को प्रदर्शित किया गया है। गौर हो कि विश्वविद्यालय इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन पहली बार कर रहा है, जिसमें स्वंतत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों की भूमिका के बारे में वर्णन किया गया है।
कुलपति ने जानकारी देते हुए बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व मुख्य वक्ता शरद चव्हाण द्वारा स्वतंत्रता सैनानियों के बारे में जानने का मौका मिलेगा। 7 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम में पूरे भारत वर्ष के जनजातीय स्वतंत्रता सैनानियो के बारे में जानने का मौका मिलेगा, जिनका आज तक जिक्र नहीं हुआ है। कुलपति ने कहा कि आज के युवा को स्वतंत्रता सैनानियों के बारे में जानने तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरुरत है। निश्चित ही इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभक्ति का सन्देश समस्त छात्र वर्ग और समाज तक जायगा। प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न जनजातीय परिधानों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। कार्यक्रम में प्रतिकुलपति, अधिष्ठाता अध्ययन, कुलसचिव व् अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष, मौजूद रहे।