साहिल सन्नी। पालमपुर
करगिल विजय दिवस के मौके पर लाड़ली संस्था ने शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने देश की खातिर अपनी जान न्यौछावर कर दी थी।
संस्था की पालमपुर की अध्यक्ष अनिता ने कहा कि करगिल महज दो देशों के बीच युद्ध की कहानी भर नहीं थी। यह सफेद बर्फ को अपने खून से लाल कर देने वाले हिंदुस्तानी फौज की शौर्य, बलिदान और समर्पण की कहानी है। विपरित परिस्थियों में भारतीय सैनिकों ने हिम्मत नहीं हारी और पाकिस्तान सेना को खदेड़कर मां भारती का सिर गर्व ऊंचा कर दिया।