देवेंद्र सूद। गगरेट
गगरेट नगर में बुधवार सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर के गेट से जा टकराया। इसमें ट्रक चालक बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए गगरेट अस्पताल में भर्ती किया गया वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बुधवार को गगरेट बस अड्डे के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर व दुकान से टकरा गया। ट्रक पंजाब के बठिंडा से कोयला लेकर गगरेट के एक उद्योग को आया था। इसमें ट्रक चालक बुरी तरह घायल हो गया जिसे लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक से बाहर निकला गया।
ड्राइवर को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल गगरेट में भर्ती करवाया गया है। थाना प्रभारी गगरेट हरनाम सिंह ने बताया कि ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर व दुकान से टकरा गया है। चालक को घायल अवस्था में गगरेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।