अनूप शर्मा। बिलासपुर
बिलासपुर पुलिस ने रविवार देर रात नियमित गश्त के दौरान एक पलम से लदी से जीप में सवार दो लोगों से एक किलो 20 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोंनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गत रात्रि करीब डेढ बजे बिलासपुर सदर थाना क्षेत्र के पास पुलिस टीम थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में गश्त पर तैनात थी।
पुलिस टीम में शामिल पुलिस कर्मचारियों ने उस दौरान घागस की तरफ से आ रही जीप नंबर एचपी 66 7453 को रोका। पहले पुलिस टीम के सदस्यों ने जीप में सवार चालक व दूसरे व्यक्ति से जीप को चैक करने के लिए पूछा तो उन्होंने आना कानी। और वह अचानक घबरा गए। जिस पर पुलिस कर्मचारियों को उन पर शक हुआ। पुलिस टीम ने तुरंत जीप की तलाशी लेनी शुरू की। पुलिस टीम को जीप मे एक नीले रंग के पीठू बैग के अंदर अंदर एक नीले रंग का लिफाफा मिला।
इस लिफाफे के अंदर एक पारदर्शी लिफाफे में काले रंग की दो चपातियां रखी हुई थी। जिसकी पहचान बाद में चरस के रूप में हुई। पुलिस ने जब चरस को तराजू में तौला तो उसका भारी एक किलो 20 ग्राम निकला। बाद में इन आरोपियों की पहचान श्याम लाल निवासी बलोहनी कुल्लु व दूसरे व्यक्ति की पहचान सुंदर पाल निवासी असली धार जिला कुल्लू के रूप में हुई। पुलिस ने बहरहाल मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।







