लडभड़ोल : लडभड़ोल क्षेत्र की पीहड-बेहड़लु पंचायत के जलाड़ गांव में आग लगने से दो पशुशालाएं जलकर राख हो गयी। आग वीरवार तड़के सुबह करीब 4 बजे लगी। यह पशुशालाएं रक्षा देवी पत्नी प्रकाश चंद तथा चघ्घर सिंह की थी।
घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत प्रधान रनवीर सिंह तथा जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा, हल्का पटवारी तथा स्थानीय पुलिस ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया। प्रधान रणवीर सिंह ने बताया की इस आगजनी की घटना में दोनों परिवारों की पशुशालाओं में रखा घास, इमारती लकड़ी जलकर पूरी तरह राख हो गयी। इस घटना में लभग डेढ़ लाख रूपए का नुकसान होने का अनुमान है। उन्होंने बताया की घटना की समय पशुशालाओं में जानवर बंधे हुए थे जिन्हे समय रहते बाहर निकाल लिया गया था।
मौके की सुचना बैजनाथ के दमकल विभाग को दी गयी। बाद में ग्रामीणों तथा दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फ़िलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पटवारी ने नुकसान का अनुमान लगाकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।