देवेंद्र गुप्ता। सुंदरनगर
सुंदरनगर के नोलखा कस्बे में दो और व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति मुंबई से लौटे थे। इनकी उम्र 26 और 23 साल है। ये नोलखा के सूर्य होटल में संस्थागत क्वारंटीन थे।
मंगलवार को इनके सैंपल लिए गए थे, जिसकी रिपोर्ट बुधवार को आई है। बीएमओ सुंदरनगर अविनाश ने बताया कि इन दोनों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि दोनों क्वारंटीन सेंटर में थे। इससे पहले इस गांव का 33 वर्षीय युवक कोरोना पॉजीटिव निकला था। इसकी ट्रैवल हिस्ट्री भी मुंबई से है।