Saturday, April 18, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home हिमाचल मंडी

थुनाग त्रासदी: मसीहा बने हॉर्टिकल्चर कॉलेज के 2 छात्र, जान पर खेलकर बचाई अनमोल जिंदगियां

त्रासदी में फंसे हुए थे हॉर्टिकल्चर कॉलेज के करीब डेढ़ सौ से अधिक छात्र

Sonali Sandhu by Sonali Sandhu
July 5, 2025
in मंडी, हिमाचल
0
thunag disaster mandi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

मंडी, 05 जुलाई। हिमाचल प्रदेश में बरसात की दस्तक के साथ ही पहाड़ दरकने, बादल फटने और जानमाल के नुक्सान का सिलसिला शुरू हो गया है। जिसका असर सबसे अधिक इस बार मंडी जिला में हुआ है। बीते 30 जून की रात और पहली जुलाई की सुबह भारी बारिश के चलते बाढ़ और बादल फटने की अनेक घटनाएं हुई है।

 दो छात्रों में एक मंडी जिला के सरकाघाट और दूसार सिरमौर का निवासी 

इसी कड़ी में मंडी जिला के सराज क्षेत्र के थुनाग उपमंडल के थुनाग स्थित बागवानी एवं वानिकी महाविद्यालय के करीब डेढ़ सौ से अधिक छात्र इस त्रासदी में फंसे हुए थे। जिन्होंने रात के अंधेरे में बड़ी मुश्किल से इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाई । लेकिन इनमें दो ऐसे छात्र भी थे जिन्होंने भाग कर अपनी जान बचाने के बजाय अपनी जान को जोखिम में डालकर कालेज की प्राध्यापिका ओर उनके परिवार को सुरक्षित बाहर निकालने का साहसिक कारनामें को अंजाम दिया। इन दो छात्रों में एक मंडी जिला के सरकाघाट क्षेत्र का साहिल ठाकुर जो सरकाघाट क्षेत्र के काश गांव से संबंध रखता है और दूसार छात्र रोनित जो जिला सिरमौर का निवासी है।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी पर जानलेवा हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी पर जानलेवा हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

April 17, 2026
दो मरले में 200 किलो आलू : हमीरपुर के बुजुर्ग दंपत्ति ने रचा कीर्तिमान

दो मरले में 200 किलो आलू : हमीरपुर के बुजुर्ग दंपत्ति ने रचा कीर्तिमान

April 17, 2026

खाना खाने के बाद सोने की तैयारी में थे

इस त्रासदी के प्रत्यक्षदर्शी छात्र साहिल ने बताया की 30 जून की रात जब वे खाना खाने के बाद सोने की तैयारी में थे, तभी मकान मालिक ने उन्हें सूचना दी कि कहीं दूर डेजी गांव में थुनाग से 8 किलोमीटर पहले बादल फटा है और भारी मात्रा में मलवा और पानी थुनाग क्षेत्र की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही सबसे पहले उन्होंने अपने कॉलेज के छात्रों और हॉस्टल में रह रही छात्राओं को फोन कर सूचित किया और उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर भाग जाने को कहा। इसी दौरान देखते-देखते ही पूरा थुनाग बाजार पानी से लबालब भर गया। वे दोनों भी सुरक्षित जगह की तलाश में बिल्डिंग के छत पर चढ़ गए।

कॉलेज की शिक्षक उनके पति और  बच्चे की बचाई जान

इसी दौरान उन्होंने देखा कि कई लोग मोबाइल के सहारे फ्लैशलाइट जलाकर मदद मांग रहे थे। यह देखकर साहिल और रोनित ने तुरंत जाकर तीन-चार लोगों को जो पानी में डूब चुके थे सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्होंने देखा की कोर्ट के भवन में मोबाइल की रोशनी जगमगा रही थी, जिसमें उन्हीं के कॉलेज की शिक्षक कल्पना ठाकुर उनके पति और एक छोटा सा बच्चा पूरी तरह से पानी में फंसे हुए थे । वे दोनों गर्दन तक पानी में डूबने लगे थे, उन्होंने अपने नन्हें बच्चों को हाथों पर ऊपर उठा कर रखा था। तभी साहिल और रोनित अपनी जान की परवाह न करते हुए पानी में उन्हें बचाने दौड़ पड़े। दोनों ने बड़ी मुश्किल से उन तीनों को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया।

किसी को अपनी आंखों के सामने मरता हुआ नहीं देख सकते थे

उन्होंने बताया कि उस समय हमें सिर्फ लोगों की जिंदगियां नजर आ रही थी, जो पानी में डूब रहे थे। इसलिए हमने उनकी जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की। हम किसी को अपनी आंखों के सामने मरता हुआ नहीं देख सकते थे। हमने कोशिश की और भगवान ने साथ दिया और हम उन्हें बचाने में कामयाब हुए। हालांकि, सुबह जब उन्हें पानी में बहते हुए दो-तीन शव नजर आए और चारों तरफ तबाही का मंजर देखा तो रौंगटे खड़े हो गए।

 पानी में डूब चुकी थीं सभी भवनों की दो-दो मंजिलें

यह नजारा बहुत भयानक था, पूरा का पूरा बाजार तबाह हो चुका था। एक भी दुकान और घर सुरक्षित नहीं बचा था। आसपास के सभी भवनों की दो-दो मंजिलें पानी में डूब चुकीं थीं और ग्राउंड फ्लोर में रहने वाले क्षेत्र को पूरी तरह से तबाह हो गए थे। ऐसा भयानक नजारा देखकर भगवान का शुक्र मनाया कि हम इस त्रासदी में जिंदा बच गए और एक परिवार को बचा पाये इस बात की मन को तस्सली है। थुनाग बागवानी और वानिकी कॉलेज का हॉस्टल और भवन भी नीचे की मंजिल खोखली हो चुकी है। कॉलेज में जाने के लिए कोई रास्ता भी नहीं बचा है।

छात्रों का यह कहना है कि इस कॉलेज को यहां से शिफ्ट करके कहीं और बनाया जाए। नौणी विश्वविद्यालय में ही परीक्षा ली जाए। साहिल का कहना है कि तीन दिन के बाद प्रशासन ने कांढा क्षेत्र तक गाड़ियां भेज कर कॉलेज के 92 छात्र छात्राओं को वहां से सुरक्षित निकाला।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: HimachalHorticulture_College_studentsMandisave livesThunag_tragedy
Previous Post

आपदा प्रभावितों को राशन बांटेगी भाजपा, मंडी में 48 घंटे में भेजेगी 1000 राहत किट

Next Post

सीएम सुक्खू ने RGSSY के तहत 20 ई-टैक्सियों को हरी झंडी दिखा किया रवाना

Next Post
cm flaag off e-texi in shimla

सीएम सुक्खू ने RGSSY के तहत 20 ई-टैक्सियों को हरी झंडी दिखा किया रवाना

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

नौहली और बिंहु पंचायत में गहराया पेयजल संकट, जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने किया निरीक्षण

नौहली और बिंहु पंचायत में गहराया पेयजल संकट, जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने किया निरीक्षण

4 years ago
शिमला में भालू का आतंक: महिला व पुरुष पर किया हमला, नाजुक हालत में IGMC रेफर

शिमला में भालू का आतंक: महिला व पुरुष पर किया हमला, नाजुक हालत में IGMC रेफर

7 months ago
The ruling party is shining its politics on Congress policies: Ramnath

कांग्रेस की नीतियों पर अपनी राजनीति चमका रहा सत्ता पक्ष: रामनाथ

6 years ago
सिरमौर के रजत ने जूडो प्रतियोगिता में झटका गोल्ड मेडल

सिरमौर के रजत ने जूडो प्रतियोगिता में झटका गोल्ड मेडल

5 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Acharya Dev Vrat Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Depot Dharamshala Green Vegetables Hamirpur Himachal himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Minor Girl Movies Patients Politics River Shimla Sirmour solan Sukhvinder sukhu Train Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी पर जानलेवा हमला, चार आरोपी गिरफ्तार
    • दो मरले में 200 किलो आलू : हमीरपुर के बुजुर्ग दंपत्ति ने रचा कीर्तिमान
    • भाई-बहन का रिश्ता तार-तार : बुआ के बेटे ने नाबालिग के साथ कई बार किया दुष्कर्म

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी पर जानलेवा हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

    अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी पर जानलेवा हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

    April 17, 2026
    दो मरले में 200 किलो आलू : हमीरपुर के बुजुर्ग दंपत्ति ने रचा कीर्तिमान

    दो मरले में 200 किलो आलू : हमीरपुर के बुजुर्ग दंपत्ति ने रचा कीर्तिमान

    April 17, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In