चंद्र मोहन। ऊना
जिला भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कुष्ठ आश्रम पहुंचकर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ रोगियों को फल बांटे।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह मनाने का संकल्प लिया। भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना भी की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। वहीं कई विकट परिस्थितियों में देश का कुशलता से नेतृत्व करते हुए अपनी अमिट छाप भी छोड़ी है।