ऊना। सदर थाना ऊना के तहत संतोषगढ़ में एक कार को तोडऩे के साथ-साथ कार मालिक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में आशीष चंदन निवासी संतोषगढ़ ने बताया कि बीती 14 मार्च की रात उसे गांव के एक व्यक्ति का फोन आया, जिसमें बताया गया कि ध्रुव, विवेक कुमार और शिव कुमार शिव मंदिर के पास खड़ी गाड़ी को तोड़ रहे हैं।
सूचना मिलते ही जब आशीष अपनी माता के साथ घर के बाहर पहुंचा, तो गेट के बाहर खड़े उक्त तीनों आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और दोनों के साथ मारपीट की। इस हमले में शिकायतकर्ता और उसकी माता को चोटें आईं। घटना के बाद दोनों का मेडिकल परीक्षण करवाया गया। चिकित्सकीय रिपोर्ट मिलने के बाद ऊना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।








