राजीव भनोट। ऊना
जिला कांग्रेस कमेटी ऊना के अध्यक्ष रणजीत राणा ने वीरवार को कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष रणजीत राणा ने नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व मंत्री कुलदीप सिंह, पूर्व विधायक राकेश कालिया व जिला के सभी ब्लॉक अध्यक्ष से चर्चा के बाद अपनी कार्यकारिणी घोषित की।
जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह राणा ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष बलवंत परमार, कुलदीप शर्मा, हजारी लाल धीमान, देवेंद्र वत्स, कमल देव कपिला, राजेश गौतम, सुदर्शन ठाकुर, नियामत अली, मदन मोहन सैणी, देसराज मोदगिल, विवेक मिंका, देसराज गौतम, चौधरी मेहर सिंह, संतोष दास बिट्टू, चौधरी धर्म सिंह, सुभद्रा देवी, राम प्रसाद, हंस राज शर्मा, शक्ति चंद, अमरीक सिंह व अश्वनी जसवाल को मनोनीत किया गया है।
इसके अलावा महासचिव की जिम्मेदारी तेलराम अटवाल, संजय शर्मा, रघु दत्त, अशोक शर्मा, राकेश कटनोरिया, गुरमीत, अनिता ठाकुर, प्रदीप शर्मा, कर्म चंद शर्मा, मोहिंद्र सिंह, प्रवीण दुआ, सुरेखा राणा, मंगल राम, बलवीर सिंह, केवल सिंह, नंद लाल जसवाल, मेहताब सिंह, अजेश जसवाल, सलोचना देवी, संदीप अग्निहोत्री व वरुण पुरी को दी गई है।
कोषाध्यक्ष संजय पुरी को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सचिव गुरमेल सिंह, बलजीत सिंह, नरेंद्र राणा, हरी कृष्ण अग्रवाल, केवल कृष्ण, सत्या देवी, निर्मला भारती, जगदीश ठाकुर, दलीप सिंह, राजीव राणा, सुखलंबर, प्रवीण बाला, दर्शन सिंह, रामेश ठाकुर, राजेश चौधरी, तिलक राज सैणी, मधु धीमान, प्रमोद कुमार, सुखविंद्र कौर, संजय ठाकुर, सतनाम सिंह दयाल व सुरेंद्र कुमार को मनोनीत किया गया है।
सदस्यों में योगराज जोगा, सुरेंद्र चड्डा, जगदेव दत्ता, राम मुर्ति सैणी, बीएन कश्यप, दलविंद्र सिंह, सरदारी लाल, मदन लाल शर्मा, सरोजनी देवी, दुर्गा दास, जीएल नंदा, ऊषा कालिया, तारा फौजी, तरसेम लाल, सेवा नाथ, चंचल सिंह, बलविंद्र कौर, रविंद्र कुमार फौजी, सतपाल चौधरी, राम पाल शर्मा व रामजी दास को नियुक्त किया गया है।